ककरबई में सरकारी शराब ठेका बंद कराने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन : रिपोर्ट – मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गरौठा झांसी।तहसील गरौठा अंतर्गत ग्राम ककरबई में सरकारी शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ महिलाओं ने एकत्र होकर शराब ठेके के विरोध में जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से ठेका बंद कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में संचालित शराब ठेके से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है तथा आए दिन लड़ाई झगड़ा कि समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं इसी को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई।
सूचना मिलने पर ककरबई थाना अध्यक्ष अपने हमराही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने ग्रामीणों को उनकी मांग संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

Mubeen Khan
Author: Mubeen Khan

Leave a Comment

और पढ़ें