सिर्फ 5 मिनट के भीषण तूफान और हल्की बारिश में मचा दी भारी तबाही गिरे पेड़ उखड़ गए बिजली के खंबे रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिर्फ 5 मिनट के भीषण तूफान और हल्की बारिश में मचा दी भारी तबाही गिरे पेड़ उखड़ गए बिजली के खंबे रिपोर्ट मुबीन खान

 

गरौठा झांसी।नगर एवं आसपास मात्र पांच मिनट के लगभग भीषण तूफान ने कस्बा मैं एवं आसपास के क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी जिसके परिणाम स्वरूप सैकड़ो पेड़ उखड़ कर टूट गए एवं लखेरी नदी पुल के पास बिजली के दो खंबे टूट गए

इसके अलावा कोतवाली में लगा एक पुराना नीम का पेड़ भी टूट कर जनरेटर के टीन सेड पर गिर पड़ा गनीमत रही के वहां पर कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।

इसके अलावा गुरसराय गरौठा मार्ग पर एक पीपल का पेड़ गिर जाने से लंबा जाम लग गया जिससे कुछ वहां अवागमन बंद हो गया वहीं लोगों ने बताया गरौठा गोहना मार्ग गरोठा गुरसराय ककरवई गरौठा मार्ग पर भी कई पेड़ टूट कर सड़क पर गिर पड़े वही कस्बा में वन विभाग कार्यालय में भी कई पेड़ टूट कर गिर गए जिससे वन विभाग में कार्यरत बाबू की चार पहिया गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई एवं दीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गयी।

वहीं पर अखंड आनंद जनता इंटर कॉलेज की भी दीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गयी वही जानकारी के अनुसार कस्बा में लोगों की छत पर लगे टीन सेट भी टूट कर गिर गए।

पांच मिनट के तूफान ने लोगों में भय और अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें