वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र तिवारी को पितृ शोक,नगर में शोक की लहर
वरिष्ठ अध्यापक राधा रमण तिवारी का 92वर्ष की आयु में निधन
बरुआसागर(झांसी)नगर के वरिष्ठ पत्रकार सर्व ब्राह्मण समाज समिति के उपसचिव धर्मेंद्र तिवारी के पिताजी पं श्री राधारमण तिवारी जी का 92 वर्ष की आयु में बीती रात्रि आकस्मिक निधन हो गया,शुक्रवार को नगर के झरना स्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया,बीती शाम नगर पत्रकार संघ की एक शोक सभा गुलाबबाग में आयोजित की गई,जिसमें पत्रकार धर्मेंद्र तिवारी के पिताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन धारण कर शोक संतृप्त परिवार को इस दुखद घड़ी में ईश्वर से धैर्य प्रदान करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।दिवंगत श्री राधा रमण तिवारी एक अध्यापक के साथ साथ अभिभावक के रूप में अपनी उपस्थिति बनाए रहे।शोकसभा में नगर के वरिष्ठ पत्रकारों ने स्वर्गीय श्री तिवारी के जीवन पर विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संतप्त परिवार को धैर्य धारण करने की परमपिता परमेश्वर से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई.वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार जैन ने श्री तिवारी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई.वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार मोदी ने स्वर्गीय तिवारी को शौक सम्वेदना व्यक्त करते हुए उनके क्रियाकलापों की सराहना की गई. वरिष्ठ पत्रकार अतरसिंह परिहार ने शोकाकुल परिवार को शांति प्रदान करने की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए स्वर्गीय पूर्व प्रधानाध्यापक श्री तिवारी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए.उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।इस मौके पर नीरज राय,पवन जैन,अतर सिंह परिहार,विनोद अरजरिया,विजय दुबे,आनंद मोदी,जितेंद्र सिद्धार्थ,परमसुख कुशवाहा,विनोद साहू,जितेंद्र पुरोहित,अतुल सोनी,प्रशांत अग्रवाल,आनंद सोनी,सौरभ पाठक,आकाश पाल,मनोज राय,अनूप साहू,आनंद साहू,जयराम कुशवाहा,फिरोज अली,राहुल वर्मा,प्रथम श्रीवास्तव,आनंद सोनी,सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
विनोद साहू








