गरौठा झांसी।प्रदेश में पढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव(लू)से राहत देने के लिए आज उपजिलाधिकारी कार्यालय में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शरबत वितरण कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सुनील कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडे के द्वारा तहसील परिसर में स्टाल लगाकर तहसील आने वाले फरियादियों राहगीरों व अधिवक्ताओं पुलिस स्टाफ तहसील स्टाफ को भीषण गर्मी की तपिश और थकान मिटाने के लिए औषधिये गुणों से भरपूर बेल का शरबत आम पन्ना कच्चे आम का शरबत रूह अफजा शरबत नींबू शरबत और पुदीना के शरबत पिलाए गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने औषधियै गुणों से भरपूर शरबत का लाभ उठाया।
शरबत वितरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तहसील आने वाले फरियादियों एवं रहीगीरों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।
इस मौके पर नायव तहसीलदार राधा पालीवाल शिवा गौतम राहुल सिंह रिंकू नायक सहित तहसील स्टाफ एवं सीओ स्टाफ मौजूद रहा।








