माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा 1 वर्ष तक सोने के आभूषण ना खरीदने के संबंध में स्वर्णकार समाज ने ज्ञापन सोपा रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी।आज क्षत्रिय स्वर्णकार समाज गुरसराय प्रेमगोपाल(मन्नू)सोनी की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री कार्यालय लोकपाल को ज्ञापन भेजा गया।
इस मौके पर स्वर्णकार समाज के लोगों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि हमारे पास एक मात्र साधन सर्राफा व्यापार है हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा 1 वर्ष तक देशवासियों से सोना चांदी ना खरीदने की अपील की है अगर देशवासी सोने चांदी के आभूषण नहीं खरीदेंगे तो सर्राफा व्यापारी कैसे अपनी जीविकोपार्जन का निर्वहन करेंगे जिससे सर्राफा व्यापारी भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे।
एवं छोटे कारीगर जिनके परिवार प्रतिदिन आभूषण बनाने का कार्य करते हैं वह बर्बाद हो जाएंगे उन्होंने प्रधानमंत्री जी से निवेदन किया है कि दिए गए निर्देश पर विचार करें जिससे स्वर्णकार समाज का अहित ना हो।
इस मौके पर विजय सोनी मुकेश सोनी लक्ष्मी नारायण मनदीप आनंद आलोक चंद्रमणि कौशल योगेश कुमार प्रेमचंद स्वर्णकार राजकुमार कृष्ण कुमार हर्देश सोनी रविंद्र आनंद जय सोनी धर्मेंद्र राकेश मनोज राजेंद्र कुमार राकेश हरदास चंद्रप्रकाश सोनी सहित गुरसराय गरौठा के स्वर्णकार समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।








