निषाद मंदिर पर होली मिलन समारोह, निषाद समाज के उत्थान पर हुआ मंथन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निषाद मंदिर पर होली मिलन समारोह, निषाद समाज के उत्थान पर हुआ मंथन….

मोठ/झांसी:
झांसी जनपद के गरौठा विधानसभा क्षेत्र की मोठ तहसील अंतर्गत ग्राम बमरौली स्थित निषाद मंदिर परिसर में रायकवार समाज का होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायकवार समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष मनीराम रायकवार ने की। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता व उत्थान का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने होली पर्व की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता रमेश चंद्र रायकवार ने महाराजा हिरण्यकश्यप, बहन होलिका देवी और भक्त प्रह्लाद की पौराणिक कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने रंग उत्सव और रंग पंचमी के महत्व को भी विस्तार से समझाते हुए समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही निषाद समाज के उत्थान, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर भी जोर दिया गया।
समारोह में रामनारायण रैकवार, मंगल, लक्ष्मी नारायण वर्मा, राजेंद्र रैकवार, हरगोविंद रैकवार, विनोद रायकवार, प्रमोद रायकवार, कमलेश कुमार, तेजराम रैकवार, प्रकाश अहिरवार, मुकुंदी रायकवार, लल्लू प्रसाद रैकवार, रामस्वरूप अहिरवार, बुद्ध प्रकाश, सोनू रैकवार और कृष्ण गोपाल रैकवार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन ग्राम अध्यक्ष राजेश रैकवार ने किया। अंत में ग्राम पंचायत सदस्य भुवनेश रायकवार ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और जागरूकता को नई दिशा मिलती है। समारोह का समापन आपसी भाईचारे और समाज के उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।

jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें