news30express

अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन की कार्यवाही से भयभीत नदी में कूदा था मजदूर, 5 दिन बाद उतराता मिला शव: संवाददाता- मनोज कुमार निराला 

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram
LinkedIn

 

मोंठ। 6 जनवरी की रात्रि बड़ी तादाद में चल रहे अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन के छापे में भयभीत 3 मजदूर नदी में कूद गए थे। जिनमें से दो तैरकर नदी से निकल आए थे और एक व्यक्ति काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिला था। जिसका शव 11 जनवरी सुबह नदी में उतराता मिला है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है।

बड़े पैमाने पर चल रहा था अवैध खनन-

एरच थाना क्षेत्र के डेरा घाट पर प्रशासन को लगातार अवैध खनन होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। घाट पर दिन-रात लिफ्टर चलाकर नदी की गहराई से बालू निकाली जा रही थी। जिसे खनन माफिया अवैध रूप से बेचकर मोटी कमाई कर रहे थे। इसी की सूचना पर गरौठा एसडीएम ने छापेमार कार्यवाही की थी।

प्रशासनिक कार्यवाही से भयभीत होकर नदी में कूदा था मृतक- 

 

 

अवैध खनन की सूचना पर गरौठा एसडीएम ने उक्त घाट पर पुलिस बल के साथ छापेमार कार्यवाही कर दी थी। जिससे भयभीत होकर घाट पर चल रहे लिफ्टर के तीन मजदूर बेतवा नदी में कूद गए थे। जिनमें से 2 मजदूर लौटकर वापस आ गए लेकिन तीसरे मजदूर राजबहादुर का कोई पता नहीं चल सका था, लोगों ने काफी खोजबीन की थी।

5 दिन तक लापता रहा मजदूर-

5 जनवरी की आधी रात को नदी में कूदे तीन मजदूरों में से एक मजदूर लापता हो गया था। जिसकी काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली थी। जिस पर अधिकारियों ने भी तरह-तरह की बातें बनाना शुरू कर दिया था। उक्त मजदूर के नदी में डूबने की बात जंगल की आग की तरह क्षेत्र में फैल गई थी। जिसे प्रशासन अफवाह बताकर पल्ला झाड़ रहा था। 

5 दिन बाद शव उतराता मिला-

5 जनवरी की आधी रात नदी में एक मजदूर की लोगों ने काफी छानबीन की नाव से जाल डालकर तथा गोताखोरों ने भी काफी खोजा लेकिन मजदूर का कोई पता नहीं चल सका था। जिसका शव 11 जनवरी की सुबह बेतवा नदी में उतराता मिला है। सुबह गांव के लोग जब नदी की तरफ पहुंचे तो लोगों ने देखा कि नदी में 1 शव तैर रहा है। जिसकी सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। उक्त शव नदी में डूबे मजदूर जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम करैना निवासी राजबहादुर पुत्र छोटेलाल का निकला। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घाट के लिफ्टर पर कार्य करता था मजदूर-

एरच थाना क्षेत्र में संचालित अवैध घाट पर लिफ्टरों से भारी मात्रा में अवैध खनन किया जा रहा था। जिन पर चंद पैसों में कई मजदूर काम करके अपना भरण-पोषण कर रहे थे। उन्हीं में से राजबहादुर भी लिफ्टर पर रात में मजदूरी का काम करता था।


संवाददाता- मनोज कुमार निराला 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!