news30express

महाराज खेतसिंह की जयंती पर कवि सम्मेलन आयोजित हुआ: संवाददाता- मनोज कुमार निराला

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram
LinkedIn

मोंठ/झांसी-

 

जनपद झांसी के मोंठ तहसील क्षेत्र के परिहार समाज के लोगों ने महाराजा खेतसिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कवि सम्मेलन और पत्रकारों का सम्मान किया गया।



        गढ़कुंडार के महाराजा खेतसिंह की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कोमल सिंह परिहार ने क्षेत्र के परिहार समाज के लोगों के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली, जो नगर के प्राचीन किला प्रांगण स्थित शीतला माता मंदिर तक जाकर समाप्त हुई। जहां सुसज्जित मंच पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रमेश परिहार तथा मुख्य अतिथि लखन परिहार एवं कोमल सिंह परिहार ने महाराज खेतसिंह के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित की और उन्हें नमन किया।




 

         जिसके बाद कार्यक्रम को गति प्रदान कर कवयित्री पद्मा खरे ने मां सरस्वती की वंदना के साथ कवि सम्मेलन का आगाज किया। परिहार समाज के संभ्रांत लोगों ने उपस्थित कवियों का स्वागत किया। जिसके बाद कवियों ने कविता पाठ करना शुरू किया। बुंदेली कवि प्रकाश प्रजापति सिया ने वर्तमान में चल रही खाद की समस्या पर हास्य व्यंग प्रस्तुत किया और ‘अब हम मूंगफली नईं करहें, छुट्टर भैसें चर हैं’ के माध्यम से किसानों की समस्या को सामने रखा। गजलकार तैयब खान ने ‘ढ़ाये इतने सितम, हद भी यह है’ गज़ल के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी। वही बुंदेली कवि रमेश परिहार ने बदलते परिवेश पर बुंदेली रचना सुनाई। कवि रमेश जैन ने बदलते सामाजिक परिवेश पर हास्य व्यंग प्रस्तुत किए। वरिष्ठ कवि रामनरेश रमन ने खड़ी बोली की कविताओं के साथ लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित तमाम कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाई, कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि अन्नू पटसरिया ने किया।



       कवि सम्मेलन के बाद क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने नगर के वरिष्ठ पत्रकार कोमल सिंह परिहार, वरिष्ठ प्रदीप नामदेव, रानू पांडे, रहीश यादव, नीलेश एनकेडी, भारत नामदेव, ऋषभ कनकने एवं मनोज कुमार निराला को कलम एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेकों नागरिक उपस्थित रहे।


संवाददाता- मनोज कुमार निराला 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!