news30express

नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ कर्मचारियों ने निकाली हर घर तिरंगा जागरूकता रैली:रिपोर्ट- मनोज कुमार निराला

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram
LinkedIn

मोंठ- कस्बे में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर पंचायत कर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार यादव व अधिशासी अधिकारी श्याम करण सिंह की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत कर्मियों ने नगर वासियों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए जागरूक भी किया।

 

नगर अध्यक्ष ने जगह जगह लोगों को जागरूक किया। इस दौरान नगर पंचायत कर्मियों व अध्यक्ष ने लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव में सहभागी बनने का आह्वान किया। ईओ ने कहा कि हमारे देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। देश को आजाद कराने में हमारे तमाम महापुरुषों, पूर्वजों ने काफी संघर्ष किया है एवं अपना बलिदान देकर देश को आजाद कराया है। आजादी के लिए अनगिनत लोग शहीद हुए हैं।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक महेशचंद्र बादल, प्रमोद यादव, राजीव यादव, सन्नी यादव सहित अनेकों कर्मचारी मौजूद रहे।


रिपोर्ट– मनोज कुमार निराला 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!