गौशाला में नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया गो-पूजन, गायों को खिलाई हरी घास और फल रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी दीपावली के उपरांत नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्रा द्वारा कान्हा गौशाला गरौठा में गो-पूजन का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर गौशाला में मौजूद गायों को विधि-विधान से पूजा करने के बाद हरी घास, गुड़ और ताजे फल खिलाए गए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आम जनता और नागरिकों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने गो-संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा, “गाय हमारी माता है और हम सभी के लिए पूजनीय है। हम सभी को इनके संरक्षण और देखभाल के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करना चाहिए।” इसके साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि हर नागरिक को प्रतिदिन सुबह अपने घर से पहली रोटी निकालकर गाय को जरूर खिलानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मान्यता के अनुसार गाय की सेवा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
इस गो-पूजन कार्यक्रम को पंडित रवि दीक्षित द्वारा पूरे विधि-विधान और मंत्रोचार के साथ संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर कस्बे के गणमान्य नागरिकों के अलावा नगर पंचायत से बृज किशोर मिश्रा, मानवेंद्र सिंह, शिवम राठौर, देवेंद्र कुमार, छक्कन अली और रविंद्र कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी और स्थानीय लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।








