गुरसरांय थाने में बुजुर्ग ने टॉयलेट में फांसी लगाई, इलाज के दौरान हुई मौत..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरसरांय थाने में बुजुर्ग ने टॉयलेट में फांसी लगाई, इलाज के दौरान हुई मौत

 

झांसी। गुरसरांय थाना परिसर में छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस हिरासत में लिए गए 62 वर्षीय बुजुर्ग रामप्रसाद निवासी ग्राम सिंगार तहसील गरौठा ने सोमवार की सुबह थाने के टॉयलेट में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय ले जाया गया जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया ।जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रामप्रसाद को एक नौ वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही मुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर एसएसपी झांसी का बयान भी सामने आया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना की जांच की जा रही है और थाने में बुजुर्ग द्वारा उठाए गए इस कदम के कारणों तथा पुलिस हिरासत के दौरान हुई परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना के संबंध में तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें