*पति के साथ परीक्षा देने जा रही गर्भवती महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत*
*सिंगरौली गोरबी मुख्य मार्ग की घटना*
*अमन संवाद सिंगरौली।।* शनिवार सुबह गोरबी सिंगरौली मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक गर्भवती महिला की असमय जान चली गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी, गोरबी चौकी प्रभारी भिपेंद्र पाठक के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और शव को पीएम हेतु भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार मूल निवासी सतना हाल मुकाम देवसर विपिन कुमार तिवारी अपनी पत्नी सरला तिवारी को बीएड की परीक्षा दिलाने के लिए देवसर से बैढन जा रहा था। परंतु बरगवां से वह मार्ग भटक गया और मोरवा की तरफ आने लगा। जैसे ही बाइक सवार दोनों परेवा नाला के समीप पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर वाहन क्रमांक MP66ZC1246 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। जिस कारण गिरने से उसकी पत्नी सरला तिवारी की वहीं मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार बड़े वाहनों से हो रही दुर्घटना को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर दलबल के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाते हुए मामले को शांत कराया। इसके बाद महिला के शव को पीएम हेतु भिजवाया। इधर घटना के बाद पीड़ित के पति विपिन तिवारी को तहसीलदार सारिका परस्ते एवं एसडीओपी मोरवा कृष्णकुमार पांडेय द्वारा अंत्येष्टि हेतु राहत राशि प्रधान की गई। वहीं मोरवा पुलिस ने मामले में आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 279, 337, 304 (ए) कायम कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।।