गेस सिलेंडर मे लगी आग, एक ही परिवार के छ लोग झुलसे…..विष्णु नागर

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram
LinkedIn

 

एंकर…

सादाबाद क्षेत्र के गांव कूपा में देर रात खाना बनाते समय लीकेज के चलते एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लग गई, इस आग की चपेट मे आकर एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गये। सभी घायलो को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। गेस सिलेंडर में आग लगने की खबर के वाद समूचे गांव में हड़कम्प मचा गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी गांव पहुंच गई, जबकि साहसी ग्रामीणों ने पहले ही आग पर काबू पा लिया, बची आग को पूर्ण तय शांत कर दिया उसके बाद लोगो ने राहत की सांस ली।

विओ…

आपको बता दे की शहजाद पुत्र शेर खां के यहां घर के छत पर परिवार की महिला मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। निकट में ही एलपीजी गैस सिलेंडर रखा हुआ था। गैस सिलेंडर लीकेज था। इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को नहीं थी। खाना बनाते समय चूल्हे की आग से अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर में आग लगते ही छत पर आग ही आग नजर आने लगी। सिलेंडर में आग लगने की सूचना से आसपास खलबली मच गई। लोग घरों से बाहर आ गये। आग बुझाने के प्रयास किये जाने लगे। दमकल को सूचना दी गई। गांव के कुछ लोगों ने साहस दिखाते हुये आग लगे हुये सिलेंडर को छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। दमकल ने छत पर लगी आग को बुझाया। आग लगने से छत पर रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। जबकि आग की चपेट में आने से इमरान पुत्र शहजाद, शहजाद पुत्र शेर खां, नूर बानो पत्नी शहजाद, शबाना पुत्री शहजाद, अफजल पुत्र शहजाद बुरी तरह जल गये। आनन फानन घायलों को उपचार के लिए कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने से उक्त सभी के पैर बुरी तरह झुलस गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!