जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा गणेश उत्सव तथा शिक्षक दिवस मनाया गया….

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram
LinkedIn

जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा गणेश उत्सव तथा शिक्षक दिवस मनाया गया.
जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा गणेश विसर्जन की पूर्व संध्या पर साइन कैफे में गणेश उत्सव मनाया गया।। मनस्विनी की सदस्याएं महाराष्ट्रीयन थीम पर सज धज कर कार्यक्रम में शामिल हुई।।
कार्यक्रम संयोजिका राधा अग्रवाल तथा वर्षा अग्रवाल ने महाराष्ट्रीयन नथ गजरे इत्यादि के साथ सभी सदस्यों का टीका लगाकर स्वागत किया।
चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा अध्यक्ष रजनी वर्मा ने गणेश पूजन के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।। गणेश जी के भजनों पर सभी सदस्यों ने नृत्य भी किया।। साथ ही कार्यक्रम के दौरान गणेश उत्सव से संबंधित प्रश्नावली भी रखी गई।। इसके साथ ही मनस्विनी की शिक्षिका सदस्यों को,, रजनी गुप्ता, राखी बुधराजा, मनीला गोयल तथा वर्षा अग्रवाल को शिक्षक दिवस पर उपहार देकर सम्मानित किया गया।।
कार्यक्रम के अंत में सभी को मोदक मिष्ठान वितरित किए गए।।

कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, रजनी वर्मा, संरक्षिका सपना सराओगी, निधि नगरिया, विनीता नगरिया, रीना अग्रवाल, राधा अग्रवाल, पल्लवी चतुर्वेदी, अंजू सोनी, रागिनी राजपूत, शेफाली अरोरा, प्रभा गुप्ता, स्वप्निल अग्रवाल, अमिता शुक्ला, नमिता भटनागर, उर्मिला पटेरिया, वर्षा अग्रवाल इत्यादि शामिल हुए।।
कार्यक्रम के अंत में सचिव अंजली त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
????????????????
धन्यवाद
रजनी गुप्ता
चार्टर अध्यक्ष
जेसीआई झांसी मनस्विनी
5/9/2022

admin
Author: admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!