news30express

आजादी के अमृत महोत्सव,हर घर तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए उमड़ा जन सैलाव,डीएम ने लोगो से की अपील..विष्णु नागर

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram
LinkedIn

समूचे देश भर के साथ साथ हाथरस जनपद में आयोजित होने वाले आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने तथा जनपद वासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से सरस्वती इंटर कॉलेज से शहीद न स्मारक स्थल तक निकाली गई तिरंगा रैली में। इस विशाल तिरंगा यात्रा में सैकडो स्कूली छात्र छात्राओं के अलावा समाज सेवियों ने भाग लिया। वही जिलाधिकारी रमेश रंजन ने यात्रा में मौजूद रहे कर जनपद वासियों से आगामी 11 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आवाहन किया।

आपको बता दे की पूरे देश भर के साथ साथ हाथरस में भी आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की ऐतिहासिक सफलता बनाने के उद्देश्य से आज आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरस्वती इंटर कॉलेज से शहीद स्मारक स्थल तक निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा इस देश और देशवासियों की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के हर घर पर दिनांक 11 अगस्त 2022 से दिनांक 17 अगस्त 2022 तक तिरंगा फहराए जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। लोगों में इस अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आज शहर में एक तिरंगा रैली छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई। इस अभियान को रफ्तार देने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। रैली के उपरांत जिलाधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद स्मारक स्थल पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर छात्र छात्राओं के साथ सेल्फी खिंचवाई। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वह अपने घरों पर 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 तिरंगा अवश्य फहराएं। रैली के दौरान भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद जैसे देश भक्ति नारों और देश भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और चारों तरफ देशभक्ति की लहर लोगों में जागृत हो गई।
तिरंगा रैली यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डॉ बसंत अग्रवाल, उप जिलाधिकारी सदर राजकुमार सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस आशीष शर्मा, स्काउट गाइड के छात्र, विद्यालय की छात्र छात्राएं, पत्रकार बंधु व भारी संख्या में जन सामान्य आदि ने रैली में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!