बरुआसागर में 26 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि जयंती : रिपोर्ट-विनोद साहू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरुआसागर में 26 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि जयंती

 

बरुआसागर (झांसी) नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन समस्त वाल्मीकि समिति महासभा, बरुआसागर, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) के सौजन्य से किया जा रहा है।

 

आयोजन सामुदायिक भवन, नगर पालिका बरुआसागर में शाम 5 बजे से होगा। कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके आदर्शों तथा समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया जाएगा। आयोजकों ने सभी स्वजातीय बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

 

आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम के समापन पर शाम 6 बजे भंडारे एवं प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, दोपहर 2 बजे शोभायात्रा निकाले जाने कार्यक्रम का आयोजन होगा

 

आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाने और सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश देने का आह्वान किया है।

 

रिपोर्टर विनोद साहू

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें