सभासदों का विरोध प्रदर्शन जारी,आज किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ….विष्णु नागर

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram
LinkedIn

हाथरस जनपद में दर्जन भर सभासदो द्वारा अपनी मांगों को लेकर शुरू किया गया धरना खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज विरोध में नगर पालिका प्रशासन के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। धरने पर बैठे सभासदगण ने एलान किया की जब तक उनकी मांगों को नही माना जायेगा तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

आपको बता दे की नगर पालिका प्रशासन द्वारा बरात घर निर्माण में देरी किए जाने और निर्माण को रोक देने के बाद कुछ सभासदो में आक्रोश व्याप्त हो गया,जब मांगे नही मानी गई उसके बाद सभासदों ने विरोध करते हुए नगर पालिका प्रांगण में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया,आए दिन किसी न किसी रूप में सभासदों का प्रबल विरोध लगातार चल रहा है,आज बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। सभासद निशान उपाध्याय ने कहा की बराता घर निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है,जब तक हमारी मांगों को नही माना जायेगा हमारा विरोध प्रदर्शन चलेगा और उग्र चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!