मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए पांच सदस्यीय टीम के द्वारा भूमि का प्राथमिक भौगोलिक निरीक्षण
गरौठा झांसी।मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए भूमि नम्बर 1050 मौजा दुरखुरु लखेरी नदी के उस पार प्राचीन शिव मंदिर के पास up sidco की पांच सदस्यीय टीम ने विद्यालय के लिए भूमि का निरीक्षण किया।
जिसमें जी पी सिंह अधीक्षण अभियंता, रजनीश श्रीवास्तव सहायक अभियंता, अंकित यादव अवर अभियंता जे ई,धीरेश आर्य अवर अभियंता और रमेश चन्द्र जिला कॉर्डिनेटर निर्माण टीम ने गरौठा लखेरी नदी पार प्राचीन शिव मंदिर के पास भूमि नम्बर 1050 मौजा दुरखुरु की भूमि पर पहुंचकर वहां की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया वहीं पर अधीक्षण अभियंता जी पी सिंह ने बताया कि चिन्हित भूमि की रिपोर्ट शीर्ष अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी इसके बाद आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।
वहीं गरौठा चेयरमैन डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने इस विद्यालय के निर्माण की रूपरेखा तैयार की है और कहा कि इस विद्यालय से गरौठा के साथ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात होगी क्योंकि गरौठा तहसील जिले की अति पिछड़ी तहसील है। विकास के लिए सड़क और शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण साधन हैं। इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोविन्द नारायण गुप्ता, देवेन्द्र गौतम, प्रवेन्द्र सिंह चौहान प्रधान, के अलावा नगर पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर मानवेन्द्र सिंह, पार्षद हारुन खां दीपक गुप्ता छक्कन अली के आलावा पत्रकार बंधु मौजूद रहे ।








